विश्व की सबसे महंगी कार कौन सी हैं?
World's Most Expensive Car 1109 करोड़ की.
विश्व की सबसे महंगी कार कौन सी हैं? एक बार आप खुद से सोचीए कि दुनिया की सबसे महंगी कार की कीमत क्या हो सकता है? जैसे की Audi से लेकर BMW या Ferrari तक, आप लक्जरी से लक्जरी कार के बारे में सोच कर देखिए, आप इन सभी कार की कीमत ज्यादा से ज्यादा 5 करोड़ या 10 करोड़ रुपये तक ही सोच पाएंगे या थोड़ा-बहुत और भी . लेकिन रूकीए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसी कार के बारे में जिसकी कीमत शायद आपकी सोच से कहीं काफी ज्यादा है.
लग्जरी कार कंपनियों में से एक मर्सिडीज की कारें तो वैसे भी महंगी होती हैं लेकिन अब उसकी एक कार मर्सिडीज बेंज-300 एसएलआर कार दुनिया की सबसे महंगी कार बेची गई है. कैसे चलीए अब हम बताते हैं।
इस दुनिया के सबसे महंगा कार का नाम Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupé है. जिसकी कीमत 1109 करोड़ रुपये हैं। इस तरह से ये दुनिया की सबसे महंगी कार है.
कार नीलामी की रकम का इस्तेमाल
नीलामी से हुई 1105 करोड़ रुपये की कमाई को कंपनी इंजीनियरिंग, गणित, विज्ञान के विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप देने के लिए उपयोग करेगी.
इस कार की नीलामी करने वाली कंपनी RM Sotheby का कहना है कि मर्सिडीज-बेंज के रेसिंग डिपार्टमेंट ने ऐसी सिर्फ दो कार ही बनाई थीं और इसका नाम इसके क्रिएटर के नाम पर ही Rudolf Uhlenhaut रख दिया था. इसी कारण इस दुनिया की सबसे महंगी कार का नाम Mercedes-Benz 300 SLR Uhlenhaut Coupé है.
सबसे मजेदार बात
यह है कि नीलामी में कार की इतनी भारी-भरकम रकम अदा करने के बाद भी मालिक इसे अपने घर नहीं ले जा सकता और न ही रोजाना इससे सड़कों पर सफर कर पाएगा. नए मालिक को यह कार कभी-कभार चलाने के लिए मिलेगी. डील के मुताबिक इस कार को जर्मनी के स्टटगार्ट स्थित मर्सिडीज के म्यूजियम में रखा जाएगा.
मर्सिडीज कंपनी ने 300 SLR कैटेगरी की अब तक सिर्फ 9 कारें बनाई है. इनमें से दो स्पेशल उलेनॉ कूप प्रोटोटाइप कारें थीं.
यह मर्सिडीज 300 एसएलआर उहलेनहॉट कूप कार, आठ सिलिंडर वाली मर्सिडीज बेंज डब्ल्यू 196 फॉर्मूला वन कार के डिजाइन पर आधारित है. उससे अर्जेंटीना के स्टार कार रेसर जॉन मैनुअल ने 1954-55 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी.


Comments
Post a Comment