धरती का सबसे बड़ा जीव ब्लू व्हेल
दुनिया का सबसे बड़ा जानवर, इतना बड़ा कि इसके सामने हाथी भी बौना नजर आए. यह सुनकर आपको हैरानी होगी
लेकिन आपको बता दें की एक ब्लू व्हेल का वजन 33 हाथियों के वजन के बराबर होता हैं। ब्लू व्हेल की लम्बाई 100 फीट से भी अधिक और वजन एक लाख 80 हजार किलोग्राम से भी ज्यादा होती हैं।
ब्लू व्हेल की जीवन अवधि
वैसे तो एक ब्लू व्हेल की औसत लंबाई 82 से 105 फीट के बीच होती है, लेकिन 111 फीट तक की ब्लू व्हेल का प्रमाण मिला है।
यह लगभग 80-90 साल तक जीवित रहती है और सभी सागरों-महासागरों में घूमती रहती है। ब्लू व्हेल को अक्सर लोग मछली कहते है.
लेकिन वह मैमल है। मैमल उस प्रजाति कोे कहते हैं, जो बच्चे को जन्म देती है और उसे दूध पिलाकर बड़ा करती है।
जब एक ब्लू व्हेल का बच्चा जन्म लेता है तो वह हर रोज 600 लीटर दूध पीता है। उस बच्चे का वजन हर रोज 90 किलोग्राम बढ़ जाता है। तीन साल में उस बच्चे की लंबाई 50 फीट हो जाती है। उसे बड़ा होने में 10 साल लग जाते हैं।
ब्लू व्हेल की तथ्य
>एक ब्लू व्हेल हर रोज 3600 से 4000 किलोग्राम तक छोटी मछली खाती है। इन समुद्री छोटी-छटी मछलियों को क्रिल भी कहा जाता है
>यह जीव सांस लेने के लिए 5 हजार लीटर तक हवा स्टोर कर सकता है।
>यह 22 से 25 डिग्री तापमान वाले क्षेत्र में रहती है,
>एक अनुमान के मुताबिक बताया जाता है कि पहले इसकी संख्या लाखों में थी, लेकिन अब इनकी संख्या 5000 से 12000 के बीच में रह गई है
यह जीव/जानवर अंटार्कटिक ब्लू व्हेल है. यह वो स्तनधारी जीव है जिसे बचाने के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं. यह धरती पर इकलौता ऐसा जानवर है जो आकार में हर जानवर को पीछे छोड़ देता है.
ब्लू व्हेल की आवाज इतनी तेज
ब्लू व्हेल न सिर्फ धरती पर सबसे बड़ा जानवर है बल्कि इस जीव की आवाज भी दुनिया में सबसे तेज है. ब्लू व्हेल की आवाज किसी जेट इंजन से भी ज्यादा तेज है. एक जेट इंजन 140 डेसीबल की ध्वनि ही पैदा कर सकता है
जबकि ब्लू व्हेल एक बार में 188 डेसीबल तक की ध्वनि पैदा कर सकती है. इसकी धीमी आवाज को भी सैंकड़ों मील दूर से सुना जा सकता है.
ब्लू व्हेल उत्तर अटलांटिक महासागर और नॉर्थ पैसेफिक के अलावा, दक्षिणी सागर, हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत महासागर में पाया जाने वाला विश्व का सबसे बड़ा जीव है.
Comments
Post a Comment