तीसरी नई वंदे भारत ट्रेन

Vande Bharat Train: तीसरी और नई वंदे भारत ट्रेन

क्या आप जानते हैं वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से मेड इन इंडिया है।




Vande Bharat Express: क्या आपको पता है भारत सरकार द्वारा 2-वंदे भारत ट्रेन पहले से चलाई जा रही है नई दिल्ली-बनारस और नई दिल्ली-कटरा के बीच, इन दोनों पुराने वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड है 160 किलोमीटर प्रति घंटा है. जबकि जो तीसरी नई वंदे भारत ट्रेन भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही है उसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है

Vande Bharat Train Speed: तीसरी और नई वंदे भारत ट्रेन ने पहला ट्रायल में नया रिकॉर्ड बना लिया है. वंदे भारत ट्रेन महज़ 52 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है. जबकि एक बुलेट ट्रेन को 0-100 km प्रति घंटा स्पीड पकड़ने के लिए 54.6 सेकेंड लगता है.

नई वंदे भारत ने बुलेट ट्रेन का रिकॉड़ तोड़ा सिर्फ 52 सेकेंड में 0-100 km प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी, और अहमदाबाद से मुंबई जाने में सिर्फ 5 घंटे में दूरी तय कर ली




नई दिल्ली से वाराणसी और नई दिल्ली-कटरा के बीच जो वंदे भारत ट्रेन चल रही है, वो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. इनमें
जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम, 
सीसीटीवी कैमरे, 
वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट, 
ऑटोमैटिक स्लाइडिंग डोर और हर कोच में चार आपातकालीन पुश बटन सुविधाएं उपलब्ध है.

वंदे भारत ट्रेन में प्लेन जैसी खूबियां हैं। एसी, टीवी, ऑटेमैटिक दरवाजे, हाइक्लास पेंट्री जैसी सुविधा भी उपलब्ध है



देश में अभी 2-वंदे भारत ट्रेन पहले से चल रही हैं. भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी. इसके बाद नई दिल्ली से कटरा के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन चलाई गई थी. अब तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलाई जाएगी

Comments

Popular posts from this blog

विश्व का सबसे बड़ा बैंक-Biggest Bank In the world