इस पृथ्वी पर दुनिया का सबसे बड़ा जंगल कहां हैं?
इस दुनिया का सबसे बड़ा जंगल किस देश में है World Largest Forest
अमेज़न जंगल (Amazon Jungle): यह इतना बड़ा कि दुनिया का 9वां बड़ा देश बन जाए, आइए जानते हैं इस पृथ्वी का सबसे बड़ा जंगल अमेजॉन का जंगल है. जिसे इस पृथ्वी का सबसे बड़ा रेन फॉरेस्ट (वर्षावन) जंगल कहते है, आपको बता दें इस पूरी पृथ्वी पर 20% ऑक्सीजन अमेजन जंगल से ही आता है, इसीलिए इसे पृथ्वी का फेफड़ा' भी कहते है.
Total Area-Amazon Forest (अमेज़न जंगल की कुल छेत्रफल)
(2100000 square miles =
5438975.03 square kilometres)
यह जंगल दक्षिणी अमेरिका से ब्राज़ील तक 2.1 मिलियन वर्गमील में फैला हुआ है. इस जंगल के बारे में कहा जाता है कि अगर यह देश होता तो इस पृथ्वी का 9वां सबसे बड़ा देश होता हैं।
अमेजन जंगल कहां है।
अमेज़न के जंगल 9 देशों से होकर गुज़रते हैं. इन जंगलों का करीब 60 फ़ीसदी ब्राज़ील, 13 फ़ीसदी पेरू, 10 फ़ीसदी कोलंबिया और बाकी का हिस्सा इक्वाडॉर , गुयाना, वेनेज़ुएला, बोलिविया, सूरीनाम और फ्रेंच गुयान से होकर गुज़रता है.
अमेजन जंगल के बारे में कुछ खास विशेषताएं
इस जंगल की चीटियों की डंक भी गोली जैसी लगती है,
जिसे बुलेट चिट्ठी भी कहा जाता है, अमेज़न के इस जंगल को एक तरफ दुनिया का सबसे खतरनाक जंगल भी कहा जाता है तो दूसरी तरफ सबसे सुंदर. एक तरफ इसे खतरनाक जानवरों के लिए जाना जाता है तो दूसरी तरफ इससे मिलने वाली साफ पानी के लिए जाता है. माना जाता है, यहां जैव-विविधताएं (बायोडायवर्सिटी) का भंडार है.
अमेजन जंगल के बारे में कुछ विशेष जानकारी.
इस प्रृथ्वी पर जितने जीव- जंतु हैं, उसके एक तिहाई को एक साथ आप अमेज़न के जंगलों में देख सकते हैं इस जंगल में लगभग 390 अरब से ज्यादा पेड़ हैं, जिसमें 16 हज़ार से ज़्यादा उनकी प्रजातियां हैं. और इतना ही नहीं, यहां 400 से ज्यादा आदिम जनजातियां भी रहती हैं. इन जनजातियों का बाहरी दुनिया से किसी भी तरह का संबंध नहीं रहता है.
अमेजन के जंगल में पाए जाने वाले छोटे-छोटे कीड़े मकोड़े
अमेज़न के जंगलों के कीड़ों की काफ़ी ज्यादा चर्चा होती है. माना जाता है कि इस जंगल में इतने हज़ार तरह के कीड़े और जंतु पाए जाते हैं कि उनमें से कुछ ही फ़ीसदी के बारे में अबतक वैज्ञानिकों ने पता लगा पाया है. यहां की बुलेट चींटिया भी काफ़ी ख़तरनाक होती हैं. देखने में जो छोटी होती हैं इन चिटियों के डंक को ज़हर की तरह खतरनाक माना जाता है. कहा जाता है कि इनके काटने पर गोली लगने जितना दर्द होता है.
You May Also Like : ये भी पढ़े
ज्यादा जानकारी
के लिए आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं धन्यवाद



Bahut sundar lekh hai bhai
ReplyDeleteDuniya aur jangal ke bare me aur jiw jantu ped ke bare me jankari di jaye
DeleteThanks
Q nahi & thank you
Delete