मोटापा कम करने के लिए एलोवेरा का जूस कैसे पीना चाहिए?
How to drink Aloe vera juice for weight Loss: वजन कम करने के लिए एलोवेरा का जूस कैसे पीना चाहिए
चेतावनी: महिला-पुरुष
कुछ लोगों को एलोवेरा से एलर्जी होती है इसलिए हमेशा एलोवेरा जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह आपको अवश्य लेनी चाहिए। चलिए अब आपको आगे बताते हैं इसके फायदें।
पानी के साथ एलोवेरा जूस
आज बाजार में कई कंपनियों के एलोवेरा जूस मौजूद हैं। अगर आप बाजार में मिलने वाले एलोवेरा जूस का सेवन कर रहे हैं, तो इसे थोड़ा पानी में मिलाकर पिएं। कई बार लोगों को एलोवेरा का स्वाद पसंद नहीं आता है, ऐसे में आप एलोवेरा जूस में थोड़ा सा काला नमक डालकर सेवन कर सकते हैं।
Aloe vera juice For Weight Loss: बहुत सारे लोग को चेहरे की समस्या, पेट और स्वास्थ्य से जुड़ी प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए अक्सर एलोवेरा जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसलिए काहा जाता हैं की एलोवेरा में बहुत सारे ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो तेजी से वजन कम करने में मदद करते हैं।
आपको बता दें कुछ लोग एलोवेरा का सेवन सलाद या सिरप के तौर पर करते हैं। वहीं, कुछ लोग इसका जूस पीना पसंद करते हैं। नियमित तौर पर एलोवेरा का जूस पीने से मोटापा घटाने में बहुत ज्यादा मदद मिलती है।
एलोवेरा जूस में पाए जाने वाले सभी विटामिन
एलोवेरा जूस में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी, सी, ई, फोलिक एसिड, कैल्शियम, कॉपर, सोडियम, सेलेनियम, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। एलोवेरा जूस का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेजी से बूस्ट होता है, जिससे वजन और मोटापा घटाने में मदद मिलती है।
क्या आप जानते हैं वजन और मोटापा घटाने के लिए एलोवेरा का जूस का सेवन कैसे करना चाहिए?
वजन घटाने के लिए अक्सर लोग एलोवेरा जूस का सेवन रात को सोने से पहले करते हैं। हालांकि ये प्रक्रिया बहुत ही गलत है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में असिस्टेंट प्रोफेसर आर यादव का कहना है कि वजन घटाने के लिए एलोवेरा जूस का सेवन हमेशा खाली पेट करना चाहिए। आप सुबह गुनगुने पानी के साथ 2 चम्मच एलोवेरा जूस डालकर पी सकते हैं।
तेजी से वजन घटाने के लिए एलोवेरा और नींबू का जूस पीना चाहिए
तेजी से वजन घटाने के लिए एलोवेरा और नींबू के जूस का सेवन करना भी लाभदायक माना जाता है।
नींबू में पाए जाने वाले विटामिन सी फैट बर्नर के तौर पर जाना जाता है। अगर आप नियमित तौर पर एलोवेरा के साथ नींबू के जूस का सेवन करते हैं, तो मेटाबॉलिज्म जल्दी बूस्ट होता है। मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने से ये मोटापा और वजन तेजी से घटाने में मदद करता है।
चेतावनी: महिला
कुछ लोगों को एलोवेरा जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें लेनी चाहिए। अगर आप प्रेगनेंट हैं या शिशु को स्तनपान करवा रही हैं, तो एलोवेरा जूस का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से इसके नुकसान के बारे में जानकारी अवश्य लें।
धन्यवाद



Comments
Post a Comment