भारत का सबसे अमीर शहर .

Gross Domestic Product (GDP)

भारत की कुुल GDP कितनी है?

सबसे पहले आपको बता दें की वित्त वर्ष 2018 के लिए जारी विश्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक भारत GDP के मामले में सातवें नंबर पर रहा था. इस सूची में ब्रिटेन और फ्रांस पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गए थे.

लेकिन वर्तमान आकड़े के मुताबिक GDP की वैश्विक रैंकिंग में भारत ने फिर से फ्रांस और ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पाँचवा स्थान हासिल कर लिया है।

आपको बता दे कि वर्तमान समय में भारत की जीडीपी 2.94 लाख करोड़ डॉलर (2.9 ट्रिलियन डॉलर) है जो विश्व में पांचवे स्थान पर आती है

हमारे इंडिया का जितने भी बड़े-बड़े शहर है उन सभी शहर का भारत की जीडीपी में बहुत बड़ा योगदान हैं। जिसमें पहले नंबर पर आता है मुंबई इसके साथ-साथ बाकी सभी भारत के अमीर शहरों की विशेषताएं और जीडीपी आप नीचे दिए गए पिक्चर के साथ-साथ देख सकते हैं।

1.मुंबई- Mumbai: बोले तो पूरे हिंदुस्तानियों का सपनों का शहर

जो अपने फैशन, आकर्षक जीवनशैली, बहुत ज्यादा महंगी शहर, बालीवुड और कुछ बहुत प्रसिद्द सिनेमा कलाकारों के घर के लिये जाना जाता है।


2.दिल्ली- Delhi: भारत की राजधानी हैं।

यह बात सब लोग जानते हैं कि दिल्ली एक राज्य ही नहीं बल्कि देश की राजधानी भी हैं।


3.कोलकाता- Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी 

कोलकाता भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर तथा पाँचवा सबसे बड़ा बन्दरगाह है। इस शहर का इतिहास प्राचीन है। क्या आपको पता है महलों के इस शहर को 'आनन्द का शहर' भी कहा जाता है। इस शहर को गरीबों के शहर के नाम से भी जाना जाता है

4.बेंगलुरु- Bengaluru: इस शहर को भारत की सूचना प्रौद्योगिकी यानी आईटी की राजधानी कहते हैं।

क्या आप जानते हैं बेंगलुरु भारत की नई पीढ़ी का शहर भी कहा जाता हैं। शायद ही आपको पता होगा आईटी हब के नाम से मशहूर बैंगलोर, दक्षिण भारत का एक प्रमुख शहर एवं पर्यटन हब है।


5.चेन्नई- Chennai: चेन्नई भारतीय राज्य तमिलनाडु की राजधानी है।

शायद ही आपको पता होगा की चेन्नई विदेशी पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा जाने-माने भारतीय नगरो में से एक है इसे "भारत का स्वास्थ्य पूंजी" कहा जाता है


6.हैदराबाद- Hyderabad: भारत के राज्य तेलंगाना कि राजधानी है।

यह शहर भारत के सर्वाधिक विकसित नगरों में से एक हैं इस हैदराबाद को 'निज़ाम का शहर' तथा 'मोतियों का शहर' भी कहा जाता है।

7.पुणे- Pune: महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। 

पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े-बड़े उद्योग यहाँ लगे है।


8.सूरत- Surat: गुजरात राज्य का एक प्रमुख नगर जिसे सिल्क सिटी के नाम से भी जाना जाता है।

सूरत कपड़ा उद्योग और डायमंड कटिंग और पोलिशिंग के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए इस शहर को सिल्क सिटी और डायमंड सिटी के नाम से भी जाना जाता है।


9.विशाखापट्टनम- Visakhaptanam: आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है।

यहां के मूल निवासी विशाखापट्टनम को वाइजक (Vizag) कहते हैं। शायद ही आपको पता होगा यहाँ पर जलयान बनाने का कारखाना हैं। 
विशाखापत्तनम भारत का चौथा सबसे बड़ा बंदरगाह है। यह विशाखापत्तनम ज़िले का मुख्यालय तथा भारतीय नौसेना के पूर्वी कमांड का केन्द्र है।


यह सभी बड़ी शहरें हमारे भारत की खूबसूरती में चार चांद लगाती है इन सभी शहर के ऊंची ऊंची इमारतें, सुंदर-सुंदर पार्क ,अलग-अलग प्रकार की खाने की कल्चर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं इन सभी शहरों में हर साल बहुत ज्यादा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट लोग घूमने आते हैं इन सभी शहरों को टूरिस्ट के माध्यम से अच्छा खासा रकम इनकम होता है यह जितने भी बड़ी-बड़ी शहरे हैं इन सभी शहरों की अलग-अलग विशेषताएं हैं और यह सभी शहर अपने आप में बेमिसाल हैं।

You May Also Like : ये भी पढ़े 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

विश्व का सबसे बड़ा बैंक-Biggest Bank In the world

तीसरी नई वंदे भारत ट्रेन